लखनऊ । कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा सरकार को सपा के जनहितकारी कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। सपा अध्यक्ष ने कहा कि कुशीनगर एयरपोर्ट के प्रारम्भ होने से पूर्वांचल में पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बहुत बढ़ावा मिलेगा। यादव ने कहा कि सिर्फ समाजवादी सरकार के कार्यों का उद्घाटन करने का कीर्तिमान नहीं बनाना चाहिए। भाजपा को सपा के जनहितकारी कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए। समाजवादी सरकार में उत्तर प्रदेश में नागरिक उड्ययन की दृष्टि से अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए थे, जिससे न केवल प्रदेश में आवागमन बेहतर हो रहा है, बल्कि पर्यटन उद्योग मजबूत हुआ है।
सपा मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया समाजवादी सरकार में उत्तर प्रदेश के विकास और समृद्धि के लिये अनेक महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिये गये थे, जिनसे प्रदेश की तरक्की और खुशहाली की राह मजबूत हुई। समाजवादी सरकार में कुशीनगर एयरपोर्ट के निर्माण के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 2016 में ही 207 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया था, जिसका भूमि पूजन 3 अप्रैल 2016 को हुआ था। यह भी स्मरणीय है कि भाजपा सरकार ने अपने सम्पूर्ण कार्यकाल में एक भी जनहित का विकास कार्य यूपी में नहीं किया। विगत साढ़े चार वर्ष में भाजपा सरकार ने केवल और केवल समाजवादी सरकार के विकास कार्यों का ही शिलान्यास का शिलान्यास और उद्घाटन का उद्घाटन ही किया है।


More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात