बुलंदशहर। बाल बन्दी गृह में बाल बन्दी रोहित की फांसी के फंदे पर झूलती लाश मिली है, 15 दिन पूर्व बन्दी गृह से फरार हुए 5 बाल बन्दियों में से रोहित भी एक था, रोहित ने हापुड़ पुलिस के सामने सरेंडर किया था, हापुड़ पुलिस ने रोहित को दोबारा बुलंदशहर बाल बन्दी गृह पहुंचाया था।
बन्दी गृह प्रशासन का दावा है कि बन्दी रोहित ने सुसाइड किया है, रोहित अमरोहा जनपद का रहने वाला था, परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है,बुलंदशहर डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को इस मामले की जांच सौंपी है।



More Stories
एक्सीलेंस लाइब्रेरी ने मनाया अपनी सफलता का एक वर्ष, प्रतिभाशाली छात्र हुए सम्मानित
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान