कानपुर। जिलाधिकारी ने आने के बाद पहली बार बड़े पैमाने पर मजिस्ट्रेट के तबादले किए हैं। एसडीएम सदर दीपक पाल को एसीएम सप्तम बनाया है। बाहर से आए अनुराज जैन को एसडीएम सदर बनाया गया है। एसीएम द्वितीय आयुष चौधरी को एसडीएम घाटमपुर बनाया गया है। एसडीएम घाटमपुर अरुण श्रीवास्तव का तबादला दूसरे जनपद में हो गया है। ट्रेनिंग से लौटीं एसडीएम बिल्हौर रह चुकीं आकांक्षा गौतम को एसीएम द्वितीय बनाया गया है। एसीएम पंचम राजेश कुमार को एसीएम प्रथम व प्रोटोकॉल प्रभारी बनाया गया है। एसीएम प्रथम आरपी वर्मा का तबादला भी दूसरे जनपद हो चुका है। एसीएम सप्तम डॉ. पूनम गौतम को एसीएम पंचम बनाया गया है। बाहर से आए जंग बहादुर यादव को अपर उप जिलाधिकारी बनाया गया है।


More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात