पुलिस और बदमाशों में चली कई राउंड फायरिंग में बदमाश सुशिया घायल
कासगंज। सहावर गंजडुंडवारा रोड पर पुलिस और एसओजी की बदमाशों के बीच मुठभेड में 25000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार हो गया, पुलिस और बदमाशों में चली कई राउंड फायरिंग में बदमाश सुशिया घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान सहावर पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली, गंजडुंडवारा चांडी रोड पर बदमाशों द्वारा वारदात को अंजाम देने की सूचना, सहावर पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में बुलंदशहर निवासी सुशिया गिरफ्तार हुआ, मुठभेड़ के दौरान पुलिस और बदमाशों में चली कई राउंड फायरिंग में सुशिया घायल हो गया, फायरिंग के घायल बदमाश सुशिया को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के मुठभेंड़ में एक बदमाश फरार हो गया, सुशिया 5 जिलों में लूट हत्या डकैती जैसी वारदातों को अंजाम दे चुका है, बदमाश के पास से दो तमंचे तीन कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान