गोरखपुर। स्थानीय महानगर स्थित सेंट एंड्रयूज कॉलेज की छात्रा वंशिका का 26 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए चयन हुआ है। वंशिका 15 यू.पी (गर्ल्स) बटालियन की NCC कैडेट हैं और बी.ए. प्रथम वर्ष की छात्रा भी हैं।
महराजगंज जिले के गांव बेलवा की रहने वाली वंशिका इस परेड में कर्तव्य पथ पर देश का नाम रोशन करेंगी। उनके इस चयन पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एस. डॉमनिक राजकुमार, NCC अधिकारी कैप्टन प्रोफेसर निधि लाल और 15 यू.पी (गर्ल्स) बटालियन के समस्त स्टाफ ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
वंशिका का यह चयन न केवल उनके लिए बल्कि पूरे महाविद्यालय और जिले के लिए गर्व का विषय है।


More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात