हरदोई । अरवल थाना क्षेत्र के श्रीमऊ चौराहे पर पिकअप में भरकर ले जा रहे 6 गोवंश को अरवल पुलिस ने बरामद कर पिकअप को कब्जे में ले लिया है। मामले में दोनो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है।
अरवल थानाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि कटियारी क्षेत्र के बारामऊ गांव निवासी पिकअप चालक राघवेंद्र व उसका साथी अरविंद गुरुवार की रात एक पिकअप से गोवंश भरकर ले जा रहे थे। श्रीमऊ गांव के चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने पिकअप को रोका तो उसमें गोवंश पाये गये। जिस पर पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि वह गोवंश खंदेरिया गांव से बेचने के लिए फर्रुखाबाद ले जा रहे थे। दोनों आरोपियों के विरुद्ध गोवंश अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।


More Stories
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
मेहनत का चमका सितारा: S.S. छात्र-छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित