पनियहवा-कुशीनगर। पनियहवा चौराहे से छितौनी जाने वाली सड़क पर पुलिया जान लेवा बना हुआ है लेकिन किसी भी जनप्रतिनिधि द्वारा ध्यान न दिये जाने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
पनियहवा चौराहे से छितौनी जाने वाली मुख्य सड़क पर पनियहवा चौराहे से मात्र चन्द कदमों की दूरी जो छोटी पुलिया है, बीच रास्ते में पुलिया दो स्थानों से टूट चुकी है, जिससे सड़क के बीच दो बड़े गड्ढे बन गये है, जो किसी बड़ी घटना की दावत दे रहा है, इस सड़क से हर समय लोगों का पैदल ही नही बल्कि बाईक व चार पहिया वाहनों से आना जाना लगा रहता है लेकिन अबतक किसी भी जनप्रतिनिधि का ध्यान इस टूटी पुलिया की तरफ नही जाने से हादसे का खौफ बना हुआ है।



More Stories
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान
Gorakhpur News – गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका चयनित