मऊ । स्थानीय थाना क्षेत्र के टडियाव विधुत सब स्टेशन के पास निर्माणाधीन फोरलेन पर मॉर्निंग वॉक के दौरान एक महिला की डंपर में चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि टडिय़ावां गांव निवासी रीता राजभर पत्नी महेंद्र राजभर प्रतिदिन की तरह निर्माणाधीन फोरलेन पर टहलने गई थी इसी दौरान तेज गति में आ रही डंपर के ने महिला को अपने चपेट में ले लिया जिसके बाद महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गई।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हरिराम मौर्य पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर महिला की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।


More Stories
विधायक पीएन पाठक ने टेकुआटार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा मांग पत्र
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न