फतेहपुर। थरियांव सर्किल के बेंती के जंगल में मंगलवार भोर पहर दो शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। मिले शव मौसी और भतीजे के निकले। जनता के मजमे के बीच फॉरेंसिक टीम ने अपना काम किया। पुलिस की अब तक की तफ्तीश में प्रथम दृष्टया आत्महत्या की बात सामने आई है। यह दीगर बात है कि लड़की के चेहरे में चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
थरियांव थाना क्षेत्र के लतीफपुर गांव की युवती और ललौली के सातआना का रहने वाले युवक के शव जंगल में दिखे। दोनों रिश्ते में मौसी भतीजा थे। जिसमें युवक दो बच्चों का पिता था और युवती उम्र में छोटी थी। मामले की जानकारी पाकर क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में फॉरेंसिक टीम भी अपना काम करने पहुंच गई। ग्रामीणों से पूछताछ में मौसी और भतीजे के बीच संबंध की बात सामने आई। डीएसपी सर्किल अनिल कुमार ने बताया कि घटना की जांच हो रही है। सारे बिंदुओं पर काम किया जा रहा है। अब तक की पड़ताल में मामला आत्महत्या का सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।



More Stories
मेहनत का चमका सितारा: S.S. छात्र-छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
एक्सीलेंस लाइब्रेरी ने मनाया अपनी सफलता का एक वर्ष, प्रतिभाशाली छात्र हुए सम्मानित
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन