बाराबंकी (आरएनएस)। दिव्यांग विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में आंगन में फन्दे से लटकते मिले शव के मामले में वांछित पति हुबलाल रावत व पिता रामसरन निवासी ग्राम टिकरा थाना मोहम्मदपुर खाला को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। विदित हो कि बीते जून महीने में हुबलाल का विवाह थानाक्षेत्र के ग्राम अमेरा निवासी दिव्यांग नीलू उर्फ रेश्मा के साथ हिन्दू रीतिरिवाज से सम्पन्न हुआ था।
मंगलवार की रात नीलू ने घर के आंगन में साड़ी से फंदा बनाकर लटक गई थी।पड़ोसियों की सूचना पर स्थानीय मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने टिकरा गांव पंहुचकर मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया था।वही मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दहेज के लिये हत्या करने से सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था और बुधवार को मुकदमे में वांछित पिता-पुत्र को गिरफ्तार करके जेल रवाना कर दिया है।



More Stories
विधायक पीएन पाठक ने टेकुआटार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा मांग पत्र
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न