देवरिया। खुखुंदू थाना में नई नवेली दुल्हन जेवर और कपड़े लेकर प्रेमी संग फरार हो गई, यह घटन बीती रात की बतायी जा रही है, माना जा रहा है कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ उस समय फरार हुयी जब पति सो रहा था, फिलहाल पीड़ित ने मामले में थानाध्यक्ष को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
बताया जाता है किं 18 जून 2021 को मजदूरी करने वाले एक युवक की शादी बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी, पत्नी अपने पति के मोबाइल से आए रात में मोबाइल पर किसी से बातचीत करती थी।
परिजनों का कहना है कि उसका किसी युवक से प्रेम प्रसंग था जिससे वह बराबर बात करती थी और रात में मौका पा कर जब पूरा परिवार सो रहा था तो फरार हो गई। पति को दुल्हन के निकलने की भनक तक न लगी। फिलहाल इस मामले में पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।



More Stories
विधायक पीएन पाठक ने टेकुआटार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा मांग पत्र
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न