बरेली। आला हज़रत फ़ाज़िले बरेलवी का उर्स हर साल बरेली के इस्लामिया मैदान में मनाया जाता है। उर्स में शिरकत के लिए दुनिया भर से अकीदतमंद बरेली आते है। लेकिन कोविड 19 के चलते पिछले साल से उर्स-ए-रज़वी सीमित संख्या में मनाया गया था। इस साल भी उर्स कोविड गाइड लाइन के अनुसार मनाया जाएगा। दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) की ओर से दरगाह की अधिकारिक वेबसाइट www.aalahazrat.in व www.ala-hazrat.com पर घर बैठे अकीदतमंद ऑनलाइन सुन सकते है। इसकी ज़िम्मेदारी आईटी सेल प्रभारी ज़ुबैर रज़ा खान को दी गयी है।



More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात