थाने से महज एक किलोमीटर दूर चोरो ने की लाखों की चोरी
शुकुल बाजार-अमेठी। थानान्तर्गत पिछले एक महीने में दर्जनों छोटी बड़ी चोरियों से पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठता है। बीती रात शनिवार 2 अप्रैल 2022 को जब पंकज शुक्ला पुत्र वीरेंद्र शुक्ला निवासी पूरे रग्घू शुक्ल मवैया रहमतगढ़ जब सुबह उठे तो देखा कि पूरे घर में सामान बिखरा पड़ा था और घर मे रखे किमती समान को चोरों उठा ले गए।
बताते चले कि पीडि़त शुक्ला का मकान रानीगंज शुकुल बाजार सड़क से मात्र 50 मीटर अंदर है और थाने से महज एक किलोमीटर दूर है। इससे पुलिस की रात्रि गश्त पर सवालिया निशान लगा देता है। पंकज शुक्ला ने नजदीकी पुलिस थाने में तहरीर दी और बताया कि लाखों का सामान लैपटॉप, जेवरात व कई दुर्लभ दस्तावेज चोर अपने साथ ले गए हैं।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष निर्मल सिंह ने घटना की जांच शुरू कर दी है मीडिया से मुखातिब थाना अध्यक्ष ने चोरियों के जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है और बताया कि जांच जारी है।


More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील