महराजगंज। इस बार मार्च में ही जून की गर्मी का अहसास हो रहा है। पिछले एक सप्ताह में तापमान बढऩे से सूरज की गर्मी लोगों को झुलसाने लगी है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। तापमान इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान होगा और पैदावार कम हो जाएगी।
मौसम विभाग की मानें तो तापमान में वृद्धि होने का संकेत हैं। दिन में पडऩे वाली गर्मी अभी से ही लोगों के लिए आफत बन गई है। दोपहर के समय सड़कों में सन्नाटा छाने लगा है। चपेट में आने से बचें, पानी ज्यादा पीयें बढ़ते तापमान से अब लोग परेशान होने लगे हैं। कड़ी धूप में निकलने से इसके लगने की संभावना रहती है वहीं शरीर में नमक और पानी की कमी की वजह से बीमार हो सकते हैं। आंखों में तेज रोशनी भी नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए सावधानी बरतनी आवश्यक है।
इस समय गर्मी में तापमान बढ़ रहा है। इससे शरीर में पानी की कमी होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए घर से निकलने के पहले पानी ज्यादा पीना चाहिए। नमक, चीनी, नींबू को पानी में डालकर पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। खाली पेट घर से बाहर निकलने से भी लू लगने की संभावना बढ़ जाती है।



More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील