फिरोजाबाद। सोशल मीडिय़ा फेसबुक पर छात्रा के नाम फर्जी आईडी बनाकर छात्रा को बदनाम करने की धमकी देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस अधीक्षक देहात डॉ अखिलेश नारायण ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक मटसेना अन्जेश कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गस्त पर थे तभी उन्होंने एक अभियुक्त अंकुश पुत्र कृपाल सिंह निवासी वजीरपुर जेहलपुर मटसेना को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा फर्जी फेसबुक आईडी एक छात्रा को बदनाम करने की नीयत से उसके नाम व फोटो का प्रयोग कर बनाई। जिससे अन्य लोगों को फ्रेण्ड़ रिक्येस्ट भेजी। जिससे समाज में छात्रा व उसके परिवार की अकारण छवि धूमिल हुई तथा सामाजिक प्रतिष्ठा को भी ठेस पहुंची।
एसपी ग्रामीण ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह छात्रा से बात करना चाहता था लेकिन वह बात नही कर रही थी। जिसके कारण उसने बदला लेने के लिये ऐसा किया।



More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात