बुलंदशहर। खुर्जा पुलिस और स्वाट टीम ने 72 लाख रुपये की फर्जी लूट का खुलासा किया है, नौकर ही ज्वेलर्स लूट का मास्टरमाइंड निकला, पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 66 लाख रुपये बरामद किया है।
पुलिस का कहना है कि 72 लाख रुपये की मोटी रकम देख कर ज्वेलर्स के नौकर की नीयत खराब हो गई थी और 11 अक्टूबर को खुर्जा कोतवाली सिटी क्षेत्र के एनएच 91 अगवाल पुल पर 72 लाख रुपये की लूट का नाटक रचा गया था, जब कि ज्वेलर्स के नौकर ने 72 लाख रुपये की रकम को पहले ही ठिकाने लगा दिया था, पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 66 लाख रुपये बरामद किये है, और साजिश में शामिल 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया जिसमें ज्वेलर्स का नौकर भी शामिल।


More Stories
विधायक पीएन पाठक ने टेकुआटार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा मांग पत्र
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न