सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा पुलिस की मटर तस्करों से मिलीभगत के वायरल वीडियों के बाद पुलिस अधिक्षक ने बड़ी कार्यवाही किया है, अब तक इस मामले में सिसवा पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह सहित 3 को लाइन हाजिर कर दिया है, आगे भी कई पर गाज गिर सकती है।
बताते चले 3 दिन पहले सिसवा में खुलेआम हो रही मटर तस्करी को लेकर सिपाही शरद यादव द्वारा चौकी प्रभारी पर मटर तस्करों से सांठ गांठ का वीडियो वायरल किया गया था, इस मामले में एसपी ने कड़ी कार्यवाही करते हुए उसी दिन सिपाही शरद यादव व कोठीभार थाने पर तैनात छोटेलाल यादव को लाइन हाजिर कर दिया, फिर आज सिसवा पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह भी लाइन हाजिर कर दिया।
इस मामले के सामने आने के बाद एसपी द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है, ऐसे में माना जा रहा है अभी आगे भी कुछ पर गाज गिर सकती है।


More Stories
मेहनत का चमका सितारा: S.S. छात्र-छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
एक्सीलेंस लाइब्रेरी ने मनाया अपनी सफलता का एक वर्ष, प्रतिभाशाली छात्र हुए सम्मानित
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन