निचलौल-महराजगंज। कूड़ा रखने के बाद विवाद इस कदर बड़ा कि एक महिला की मौत हो गयी, इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार निचलौल थाना क्षेत्र के खोन्हौली गांव में कूड़ा रखने को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद हो गया और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की एक महिला के सिर पर ईंट मार दिया, महिला को लहूलुहान देख परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर अस्पताल पहुँची पुलिस ने मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस सन्दर्भ में पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है ।



More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील