सिसवा बाजार-महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी सिसवा मंडल द्वारा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय श्री कल्याण सिंह जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
सिसवा मंडल के महामंत्री रामेश्वर जायसवाल ने कहा कि स्वर्गीय श्री कल्याण सिंह जी के योग दानों को भारतीय जनता पार्टी व हिंदू जनमानस कभी नहीं भुला सकता, श्री राम मंदिर निर्माण आंदोलन में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
इस श्रद्धांजलि सभा में सिसवा मंडल के कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट मौन रखकर ईश्वर से उनके आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की गई, श्रद्धांजलि सभा में मंडल उपाध्यक्ष राकेश दुबे मंडल मंत्री उत्तम जायसवाल दिनेश पांडे सेक्टर प्रभारी अशोक शाही बूथ अध्यक्ष रवि चौरसिया बंटी जयसवाल चंदन जायसवाल अर्जुन चौरसिया सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।



More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात