रुद्रपुर। उत्तर प्रदेश के देवरिया की रामपुर कारखाना सीट से भाजपा के विधायक कमलेश शुक्ल की छोटी बहू की करंट लगने से मौत हो गई। घटना उत्तराखंड के रुद्रपुर में स्थित उनके आवास पर हुई। सूचना मिलते ही विधायक अपने बड़े बेटे संजीव शुक्ल के साथ उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए हैं। विधायक कमलेश शुक्ल का उत्तराखंड के रुद्रपुर में फार्महाउस है। वहां इस समय बाढ़ के हालत हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात बाढ़ का पानी विधायक के आवास में भी घुस गया। घर में मौजूद विधायक की छोटी बहू कंचन शुक्ल (35) पत्नी अनूप शुक्ल ने नौकर से इन्वर्टर का तार निकालने के लिए कहा। नौकर तार नहीं निकाल पा रहा था। इस पर कंचन खुद तार निकलने चली गई। उसी दौरान करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। देवरिया में मौजूद विधायक कमलेश शुक्ल को रात करीब डेढ़ बजे घटना की जानकारी हुई तो यहां भी कोहराम मच गया। खबर मिलते ही विधायक अपने बड़े बेटे डॉ. संजीव शुक्ल व अन्य परिजनों के साथ उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में विधायक के समर्थकों की भीड़ देवरिया के सिंधी मिल कालोनी स्थित आवास पर जमा हो गई है।


More Stories
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
मेहनत का चमका सितारा: S.S. छात्र-छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित