महाराजगंज। कलेक्ट्रेट में आज उद्योग बंधु की बैठक में नकली दवा के कारोबार का मुद्दा छाया रहा और व्यापारियों ने ड्रग इंस्पेक्टर पर जमकर भड़ास निकाली।
मिली जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट में आज उद्योग बंधु की बैठक हुयी, जिसमें जिले भर के तमाम व्यापारी आए हुए थे, ऐसे में जिलाध्यक्ष सुरेश रूंगटा सहित आए व्यापारियों ने ड्रग इंस्पेक्टर के खिलाफ आवाज उठाई और कहा कि इन्हीं की छत्र छाया में नकली दवाओं का कारोबार जिले में फल फूल रहा है, इनके द्वारा जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है और यह फर्जी रिपोर्ट शासन को भेजते रहते हैं।
बैठक में नगर पंचायत घुघली के सुभाष चौक पर स्थित सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति की मरम्मत की भी बात उठी जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जल्दी मरम्मत कराया जाएगा।
इस दौरान प्रमोद जायसवाल सहित जिले के कई व्यापारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।



More Stories
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
मेहनत का चमका सितारा: S.S. छात्र-छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित