रायबरेली। आज दोपहर 12 बजे मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय कक्ष में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में शत प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम को गतिशील एवं क्रियाशील बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक मुख्य विकास अधिकारी प्रभाष कुमार की अध्यक्षता में आहूत की गई। कार्यक्रम का संचालन एस0 एस0 पाण्डेय ने किया। इस कार्यक्रम में उ0 प्र0 उद्योग व्यापार मंडल (चौहान गुट) के प्रदेश अध्यक्ष जी0 सी0 सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष शिव नारायण मिश्रा (बब्बू मिश्रा), जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज अहमद खान, युवा उपाध्यक्ष आर्यन मिश्रा मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष जी0 सी0 सिंह चौहान ने कहा कि यह मीटिंग आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आहूत की गई है। जिसका उद्देश्य शत प्रतिशत मतदान कराना है। मैं और मेरा व्यापार मंडल बहुत ही जल्द सुपरमार्केट रायबरेली से इस अभियान की शुरुआत करेगा। जिसकी जिलाधिकारी रायबरेली द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा। हमारे व्यापार मंडल द्वारा जनपद की सभी तहसीलों की मंडी समितियों में जाकर बैनर व पैंपलेट के साथ लोगों से संपर्क करके मतदान करने के लिए प्रेरित करने का काम करेगा।
इसी क्रम में व्यापार मंडल चौहान गुट के प्रदेश अध्यक्ष जी0 सी0 सिंह चौहान अपने पदाधिकारियों के साथ शहीद स्मारक मुंशीगंज में हुए 7 से 14 जनवरी के बीच कार्यक्रम के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली प्रभाष कुमार को मेडल, शाल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रायबरेली, जिला विद्यालय निरीक्षक रायबरेली उपस्थित रहे।


More Stories
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
मेहनत का चमका सितारा: S.S. छात्र-छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित