कानपुर । उत्तरप्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीते दो दिनों से आसमान पर छाए बादलों ने शहर का मौसम फिर बदल दिया। गुरुवार तड़के बूंदाबांदी के बाद रिमझिम बारिश से ठंड में इजाफा हो गया है। वहीं शीतलहर से पारे में गिरावट दर्ज की गई है, मौसम विभाग की मानें आने वाले तीन दिनों तक मौसम के हाल यूं ही बने रहने की संभावना है। रात के तापमान में अब तेजी से गिरावट होगी और पाला पडऩे की पूरी संभावना बनी हुई है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बादलों के कारण गुरुवार तड़के न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। साथ ही सुबह आठ बजे तक ही करीब तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। एक दिन पहले तक न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन बादलों के कारण रात का तापमान बढ़ गया।
उन्होंने बताया कि बारिश होने के कारण अब दिन के तापमान में तेजी से गिरावट होने और पारा 15 डिग्री से भी कम होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि रविवार तक आसमान पर घने बादल छाए रहने से बूंदाबांदी और बारिश होने की संभावना है। इस दौरान रात से लेकर सुबह तक घना कोहरा भी पड़ेगा और दिन में तेज शीतलहर के साथ गलन होगी। रात में पाला गिरने की भी आशंका जताई जा रही है। ऐसे में लोग सतर्क रहें। फसलों की भी सुरक्षा करें। जरूरी कीटनाशक,रोगनाशक दवाओं का छिड़काव कर सकते हैं।


More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील