रायबरेल। विवाह समारोह में एक युवक द्वारा तमंचा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिस पर संज्ञान लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
डीह थाना क्षेत्र के पूरे सूबेदार मजरे बारा गांव में एक शादी समारोह में आर्केस्ट्रा पर डांस करते हुए तमंचा लहराने का एक युवक का तमंचा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो पुलिस के पास पहुचा तो मामले की जांच शुरू की।डीह थानेदार रविंद्र सोनकर ने बताया कि दबिश देकर तमंचा लहराने वाला युवक चितरंजन यादव निवासी पूरे सूबेदार मजरे बारा थाना डीह को निनावां मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।उसके पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद किया गया है।
गिरफ्तार करने वालों में एसआई पंकज राज शरद, आरक्षी सुखराम यादव,करन चौरसिया,प्रेमवीर शर्मा,स्वामीनाथ दुबे शामिल रहे।


More Stories
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान
Gorakhpur News – मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता: सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज की छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक में प्राप्त किया तीसरा स्थान
Gorakhpur News – गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका चयनित