सिन्दुरिया थानाक्षेत्र के एक गांव में आज हरियाणा पुलिस पहुंची
सिन्दुरिया-महराजगंज। महराजगंज जिले के सिन्दुरिया थानाक्षेत्र के एक गांव में आज हरियाणा पुलिस पहुंची और प्रेमी युगल को पकड़ कर अपने साथ ले गयी, प्रेमी पर लड़की भगाने का मामला दर्ज कर जांच कर रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के सिन्दुरिया थानाक्षेत्र के नरायनपुर का एक युवक जो राजस्थान में काम करता था, इसी दौरान हरियाणा की एक युवती से उसका प्रेम संबंध हो गया और दोनों एक साथ फरार हो गए।
भागने की जानकारी मिलते ही युवती की मां ने स्थानीय थाना पर अपनें लड़की को भगाने का मामला दर्ज कराया, इसी मामले को लेकर हरियाणा पुलिस युवक को तलाशते हुए महराजगंज के सिन्दुरिया थाना पहुंची और सिन्दुरिया पुलिस के सहयोग से हरियाणा पुलिस ने प्रेमी युगल को घर से पकड़ लिया और अपने साथ लेकर रवाना हो गई है।


More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील