बाराबंकी । बीती रात घर के सामने निकले एक 10 वर्षीय बालक को अज्ञात बाहन ने कुचल दिया जिससे उसकी दर्दनांक मौत हो गयी । पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम कराया है घटना से परिवार मे कोहराम मचा है । घटना बङङूपुर थाना क्षेत्र के भगौलीतीर्थ की है मिली जानकारी के अनुसार यहां के निवासी कुतुबुउददीन का मकान महमूदाबाद मार्ग पर स्थित है कुतुबुउददीन की मौत पहले ही हो चुकी है उनसे तीन पुत्र है मझला बेटा जियाउददीन उम्र 10 वर्ष बीती रात घर से बाहर निकला था तभी अज्ञात वाहन उसे कुचल कर फरार हो गया जिससे उसका शरीर बुरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गया । कुछ देर बीत जाने पर जब वह लौटकर नही गया तब उसकी तलाश शुरू हुई । परिजन घर के बाहर आये तब उसका क्षत विक्षत शव देखकर उनके होश उङ गये वाहन की तलाश शुरू की लेकिन उसका कही कोई पता नही चल सका । थकहार कर परिजनो ने इसकी सूचना पुलिस को दी तब मौके पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है । पुलिस ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर चालक का पता लगाया जा रहा है ।


More Stories
विधायक पीएन पाठक ने टेकुआटार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा मांग पत्र
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न