उन्नाव । बारासगवर थाना क्षेत्र के बक्सर गंगा घाट में अज्ञात कारणों के चलते शुक्रवार की सुबह बिहार थाना क्षेत्र की काशीखेडा निवासी सुशीला उर्फ रोली द्विवेदी 36 पत्नी सुनील द्विवेदी ने छलांग लगा दी। मृतका की पहचान पर्स में पड़े आधार कार्ड से हुयी। परिजनों की सूचना पर बारा पुलिस ने शुक्लागंज से गोताखोरों को बुला कर तलाश जारी रखी। बता दें कि सुबह बक्सर घाट में मौके पर महिला का मोबाइल पर्स रुपट्टा और चप्पल मिली। मृतका के सामान को कब्जे मे लिया गया है।
महिला बिहार थाना क्षेत्र के सुमेरपुर ब्लाक के अपने मायके रामपुर खरही में प्राथमिक विद्यालय मे शिक्षा मित्र के पद पर कार्यरत थी। गाँव मे सूचना मिलने पर बक्सर घाट में पूर्व प्रधान सुधीर, ग्राम प्रधान पनई पिंटू सिंह चौहान व पड़ोसी गाँव नैकामऊ प्रधान राकेश मोहन मिश्रा समेत अन्य बड़ी संख्या में ग्रामीण भी बक्सर घाट पहुंचे। शुक्लागंज से बुलाए गये गोताखोरों द्वारा गंगा में डूबी महिला की तलाश जारी है।



More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात