UP School Closed – In view of the cold, the District Magistrate gave a new order, gave big relief to all the students up to 12th, know when the schools will open!
आगरा। ठंड से लोगों का हाल बेहाल है, ऐसे में सुबह से ही कोहरा और सर्दी ने बच्चों के कदम रोक दिया हैं, बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। ठंड के कारण आगरा जिलाधिकारी द्वारा स्कूल बंद रखने के आदेश की जो तिथि दी गई थी वो समाप्त हो गई। 26 जनवरी के बाद 27 जनवरी को स्कूल खुलने थे, लेकिन सुबह से ही कोहरा और सर्दी ने बच्चों को परेशानी में डाल दिया हैं, वहीं बच्चों की परेशानी को देखते हुए आगरा जिलाधिकारी भानूचंद गोस्वामी ने 12वीं तक के सभी बोर्ड के छात्रों को बड़ी राहत दी है।

आगरा जिलाधिकारी ने दिया ये आदेश
जिलाधिकारी ने आदेश दिए हैं कि शीतलहर सम्बन्धित मौसम विभाग के पूर्वानुमान और तापमान को देखते हुए सभी 27 जनवरी 2024 से कक्षा 12 तक के समस्त सरकारी, गैर सरकारी, प्राइवेट, मिशनरीज विद्यालयों में जहां सम्भव हो, वहां विद्यालयों द्वारा कक्षाओं का संचालन ऑनलाइन माध्यम से कराया जा सकता है। जिन विद्यालयों में कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, उनका समय प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे के मध्य ही रखा जाएगा।

स्कूल प्रबंधन को ये रखना होगा ध्यान
ऐसे विद्यार्थियों की कक्षाओं में ठण्ड से बचाव के लिए पर्याप्त प्रबन्ध करने की जिम्मेदारी विद्यालय प्रबन्धन की होगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक कक्ष में तापमान सामान्य बनाए रखने हेतु रूम हीटर आदि का प्रयोग किया जाएगा। कक्षा से संबंधित कोई भी एक्टिवटी के लिए विद्यार्थियों को बाहर खुले में नहीं बैठाया जाएगा। विद्यार्थियों के यूनीफार्म पहनने की बाध्यता को समाप्त किया जाता है। यह सलाह दी जाती है कि ऐसे गर्म कपड़े, जो ठण्ड से बचाव करने में सक्षम हों, उन्हें पहनकर ही विद्यार्थी विद्यालय जाएं। उक्त आदेश का कड़ाई अनुपालन किया जाना सुनिश्चित करें।


More Stories
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान
UP Assembly Elections 2027- गठबंधन की अटकलों पर BSP की मुखिया मायावती ने लगाया पूर्ण विराम, BSP अकेले लड़ेगी चुनाव
गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर देश का गौरव बढ़ाने वाली सेंट एंड्रयूज कॉलेज की NCC कैडेट वंशिका को मिला सम्मान