UP Police Bharti 2023, UP Police Constable 2023, UP Police Recruitment 2023, UP Police Constable Recruitment 2023, UP Police Constable Bharti 2023, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही तकरीबन 35700 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा। इस बारे में उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना द्वारा ट्वीट किए जाने के बाद युवाओं में उत्साह का संचार हो गया है क्योंकि यह यूपी पुलिस में नौकरी पाने का सुनहरा मौका होगा। सूत्रानुसार जुलाई 2024 तक इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। मौजूदा समय में 26382 कांस्टेबल, 8540 पीएसी, 1582 जेल वार्डन और 172 फायरमैनों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया का आयोजन किया जा सकता है। जिसके लिए यूपीपीबीपीपी जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर सकता है।

परीक्षा के लिए ये रह सकती है उम्र सीमा
कैटेगरी | उम्र सीमा |
सामान्य पुरुष | 18-22 |
महिला | 18-25 |
ओबीसी पुरुष | 18-28 |
ओबीसी महिला | 18-31 |
एससी/एसटी पुरुष | 18-28 |
एसटी महिला | 18-31 |
UP Police Bharti 2023: Big update for UP Police Recruitment 2023 – know when the application process will start

इस प्रक्रिया से भरें आवेदन
यूपीपीबीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन आने के बाद अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। यहां मांगे गए सभी दस्तावेज जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर अपनी फीस जमा कर सकते हैं। यूपी पुलिस भर्ती देख रहे युवा अगर इससे पहले की भर्ती में भी शामिल हो चुके हैं तो वह भी आवेदन कर सकते हैं। क्योंकि यूपीपीबीपीबी ने एक से अधिक बार आवेदन को इनकार नहीं किया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की चयन प्रक्रिया
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती में पहले लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाता है। जिसके बाद उम्मीदवारों के दस्तावेज का वेरीफिकेशन होता है। दौड़ के साथ ही शारीरिक परीक्षण किया जाता है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा एग्जाम पैटर्न
विषय | प्रश्न | अंक | समय |
सामान्य जानकारी | 38 | 76 | 2 घंटे |
सामान्य हिंदी | 37 | 74 | |
न्यूमेरिकल योग्यता | 38 | 76 | |
मानसिक अभियोगिता, आईक्यू-रीजनिंग योग्यता | 37 | 74 |
More Stories
लखनऊ में उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह एवं प्रदेश व्यापारी महाकुंभ का हुआ आयोजन, महराजगंज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी लिया भाग
Exclusive News – मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा है, यहां की Police तो जादूगर है, जाने क्या था मामला
Gorakhpur News : खुशखबरी- गोरखपुर में गोवा और मुंबई के तरह कर सकेंगे मौज मस्ती, रामगढ़ताल में उतरा Parasailing Boat, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा