सुल्तानपुर। अजीब संयोग है कि मतगणना से ठीक पहले कादीपुर नगर पंचायत में एक सभासद प्रत्याशी की मौत की खबर आई थी। आज मतगणना में वही प्रत्याशी विजयी हुआ।

जानकारी के अनुसार नगर पंचायत कादीपुर में दस वार्ड हैं। जिन पर गुरुवार को मतदान संपन्न हुआ है, और शुक्रवार को मौत हो गयी, आज शनिवार को यहां के वोटों की गिनती होना थी। उससे पहले यहां के निराला नगर वार्ड से सभासद प्रत्याशी संत प्रसाद की हृदय गति रुकने से मौत हो गई है। उनकी क्षेत्र की खबर मिलते ही परिवार और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
मृतक संत प्रसाद करीब 65 वर्ष के थे। उनके दो लड़के और 5 लड़किया हैं। जिसमें 5 बेटियों की शादी हो चुकी है। वे स्वयं बीज और फलों व सब्जी का व्यापार करते थे।

एसडीएम कादीपुर शिव प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक सभासद प्रत्याशी की जीत हुई है। इसलिये यहां पुनरू चुनाव की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।


More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात