लखनऊ। विधानसभा चुनाव UP Elections 2022 के छठे चरण का प्रचार आज मंगलवार की शाम 6 बजे थम गया। इस चरण में कुल 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों के लिए 03 मार्च को मतदान होगा।
छठे चरण में CM Yogi मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके छह मंत्रियों के अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई दग्गिजों की प्रतिष्ठा दांव पर होगी। गोरखपुर शहर विधानसभा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बलिया की बांसडीह क्षेत्र से नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी सपा के टिकट पर मैदान मे है। सपा से शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर में अपनी परंपरागत पडरौना सीट की बजाय फाजिलनगर से किस्मत आजमा रहे है जबकि कुशीनगर की तमकुही राज सीट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की प्रतष्ठिा दांव पर है।


More Stories
मेहनत का चमका सितारा: S.S. छात्र-छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
एक्सीलेंस लाइब्रेरी ने मनाया अपनी सफलता का एक वर्ष, प्रतिभाशाली छात्र हुए सम्मानित
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन