लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा का गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। गुरुवार शाम को सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने इसकी पुष्टि की। इससे जिला संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
वही अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) को झटका लगा है। करहल विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता रघुपाल सिंह भदौरिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ली।
बताते चले करहल के गांव किरथुआ निवासी रघुपाल सिंह भदौरिया समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रहे हैं। उन्होंने लंबे समय से सपा से दूरी बना ली थी।


More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात