लखनऊ । यूपी विधानसभा चुनाव के पहले व दूसरे चरण के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहर से टिकट दिया गया है।
भाजपा के यूपी प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कांफ्रेंस कर सूची जारी की है। भाजपा ने पहले चरण की 58 सीटों में से 57 उम्मीदवारों व दूसरे चरण की 55 सीटों में से 48 पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। यूपी प्रभारी ने दावा किया है कि 2017 की तरह 2022 में भी भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत से यूपी में सरकार बनाने जा रही है।
उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि यूपी की जनता एक बार फिर हम 300 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।


More Stories
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील
मेहनत का चमका सितारा: S.S. छात्र-छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित