IPL 2023 Auction, Sam Curran, TATA IPL Mini Auction 2023, IPL 2023, TATA IPL 2023, CSK, LSG, GT, MI, DC, KKR, HRS, IPL Team, IPL Auction 2023, Indian Premier League 2023, Indian Premier League, IPL Season 16
IPL 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज से कोच्चि में शुरू हो चुकी है। IPL Mini Auction में सभी फ्रेंचाइजी कुछ खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी टीम को और बेहतर करेंगी। कुल 405 खिलाड़ी नीलामी में शामिल हो रहे हैं। इनमें 273 भारतीय खिलाड़ी हैं।
इस सीजन आईपीएल में कई ऐसे खिलाड़ी होंगे जो आपको नई टीम से खेलते हुए दिखाई देंगे। इसमें आपको सैम करन, निकोलस पूरन, बेन स्टोक्स, शिवम मावी सहित कई ऐसे क्रिकेटर को आप नई फ्रेंचाइजी के तरफ से खेलते हुए दिखेंगे। बताते चले कि आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी सैम करन बन गए हैं तो चलिए जानते हैं कि कौन खिलाड़ी कितने में बिका।
TATA IPL Mini Auction 2023: Sam Curran became the most expensive player in IPL history, know how much Sam Curran sold
IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने सैम करन
सैम करन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। वह टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे और फाइनल में इंग्लैंड के लिए वह प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे। सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें पंजाब किंग्स 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। इससे पहले सबसे महंगे खिलाड़ी केएल राहुल थे। लखनऊ में उनकी सैलरी 17 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा वह ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। इससे पहले क्रिस मॉरिस को राजस्थान ने 2021 में 16.25 करोड़ में खरीदा था। करन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी भी बन गए। सैम करन पहले भी पंजाब किंग्स से खेल चुके हैं।
स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। स्टोक्स आईपीएल 2022 में नहीं खेले थे। स्टोक्स का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। स्टोक्स के रूप में चेन्नई को कप्तानी का दावेदार भी मिल गया है। साथ ही पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो का भी रिप्लेसमेंट मिल गया है। ब्रावो ने इसी साल आईपीएल से संन्यास लिया है। स्टोक्स के लिए पहले रॉयल चौलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स बिडिंग में उतरी। बाद में आरआर और आरसीबी दोनों ने नाम वापस ले लिया। इसके बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद बिडिंग में उतरी। अंत में चेन्नई बिडिंग वॉर में उतरी और स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपये में खरीदने में कामयाब रहे।
कैमरन ग्रीन को मुंबई ने खरीदा
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। वह सैम करन के बाद आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। करन को इसी ऑक्शन में पंजाब ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, आईपीएल ऑक्शन के इतिहास के भी दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। कैमरन ग्रीन ने इस साल भारतीय दौरे पर टी20 सीरीज में कई तूफानी पारी खेली थी। उन्हें आने वाले समय का स्टार प्लेयर माना जा रहा है। साथ ही मुंबई को कीरोन पोलार्ड का रिप्लेसमेंट भी मिल गया है। पोलार्ड ने इसी साल आईपीएल से संन्यास लिया था।
पूरन को लखनऊ को खरीदा
50 लाख रुपये की बेस प्राइस वाले बांग्लादेश के लिटन दास नहीं बिके। वहीं, दो करोड़ रुपये की बेस प्राइस वाले वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 16 करोड़ रुपये में खरीदा। पूरन पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद में थे और खराब फॉर्म में थे। वह कई मैचों में शून्य पर आउट हुए थे।
शिवम मावी को गुजरात टाइटंस ने खरीदा
तेज गेंदबाज शिवम मावी को गुजरात टाइटंस ने खरीदा। उनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये था। गुजरात ने उन्हें बेस प्राइस से 15 गुना ज्यादा कीमत पर खरीदा। जीटी ने मावी को छह करोड़ रुपये में खरीदा।
More Stories
New Update Related to Rs 2000 – काम की खबर: एक क्लिक में जानिए 2 हजार रुपये से जुड़ा ये नया अपडेट
Release Date of ‘Sky Force’ Announced : अक्षय कुमार ने देश की पहली एयर स्ट्राइक फिल्म ‘Sky Force’ की रिलीज डेट का किया ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में भरेगा उड़ान
Good News – खुशखबरी: 2000 रुपये के नोट को लेकर RBI ने जारी किया यह आदेश