July 27, 2024

UP One India

Leading Hindi News Website

TATA IPL 2022 : IPL में आज दोहरा शतक लगाएंगे विराट कोहली

tata ipl auction 2022, ipl auction 2022, tata ipl 2022 list, tata ipl 2022 schedule, ipl 2022 schedule, tata ipl 2022 date, tata ipl 2022 players list, tata ipl 2022 team list, tata ipl 2022 auction date, ipl 2022 auction date, tata ipl auction 2022 players list, tata punch, tata ipl 2022 match list, tata ipl 2022 team players list, tata ipl auction 2022 live, ipl auction 2022 live, ipl points table 2022, tata ipl time table 2022, ipl auction 2022 time, tata ipl auction 2022 date and time, tata punch price, vivo ipl 2022, rcb team 2022, tata ipl 2022, ipl 2022

         नई दिल्ली। IPL इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज विराट कोहली के नाम लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। रॉयल चौलेंजर्स बैंगलोर ( Royal Challengers Bangalore ) के पूर्व कप्तान विराट कोह​ली ने IPL में अब तक सबसे ज्यादा 6283 रन बनाए हैं। इन रनों में उनके नाम 42 हाफ सेंचुरी और पांच सेंचुरी दर्ज है। कोहली एक बार फिर से IPL 2022 में एक और रिकॉर्ड अपने नाम करने को तैयार हैं। IPL के 15वें सीजन में बतौर बल्लेबाज के रूप में रॉयल चौलेंजर्स बैंगलोर ( Royal Challengers Bangalore ) को अपना पहला मुकाबला अब से कुछ देर में पंजाब किंग्स ( Punjab Kings ) के खिलाफ खेलेंगे और इस मुकाबले में कोहली एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं।
        कोहली पंजाब किंग्स ( Punjab Kings ) के खिलाफ मुकाबले के लिए मैदान पर उतरते ही IPL में अपनी 200 पारी पूरी कर लेंगे। विराट कोहली ने IPL में अब तक 199 पारियों में बल्लेबाजी की है। इस दौरान उन्होंने 37.39 की औसत से रन बनाए हैं। इसमें स्ट्राइक रेट 129.94 की रही है। कोहली IPL में 207 मुकाबले खेल चुके हैं और वह सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियों में एमएस धोनी (221), रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक (213) से ही पीछे हैं।
2022 में बतौर बल्लेबाज खेलेंगे कोहली
        विराट कोहली ने IPL 2021 के दौरान बैंगलोर की कप्तानी छोड़ दी थी। इस सीजन में वह बतौर बल्लेबाज खेलने वाले हैं। आरसीबी ने इस बार फॉफ डुप्लेसी को टीम का कप्तान बनाया है। डुप्लेसी इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा थे। लेकिन इस बार वह आरसीबी की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।  

error: Content is protected !!