झांसी। झांसी में एसएसपी शिवहरि मीना का अनोखा अंदाज देखने को मिला, फरियाद लेकर उनके पास पहुंची महिला के बेटे को अपनी कुर्सी पर बैठा दिया और एक दिन का पुलिस अफसर बना दिया, एसएसपी शिवहरी मीना बगल की कुर्सी पर बैठ गये, उन्होन महिला की दर्द भरी कहानी सुनकर उसे न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एसएसपी की कुर्सी पर एक छोटा बच्चा बैठा हुआ है और बगल की दूसरी कुर्सी पर एसएसपी शिवहरि मीना व तीसरी कुर्सी पर बच्चे की पीड़त मां बैठी हुई है, बच्चा चंचल मन का था जिस कारण वह कुर्सी पर बैठकर काफी खुश हो रहा था।
इस दौरान बच्चे की मां ने एसएसपी से अपनी दर्दभरी कहानी सुनाते हुए बताया कि उसकी शादी एक सिपाही से हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने हैसियत के अनुसार 15 लाख की शादी की थी। शादी के बाद उसका पति उस पर अतिरिक्त रुपयों की मांग कर रहा है। जिसे न देने पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला की पीड़ा सुनकर एसएसपी ने महिला को न्याय दिलाने का भरोसा दिया है ।



More Stories
एक्सीलेंस लाइब्रेरी ने मनाया अपनी सफलता का एक वर्ष, प्रतिभाशाली छात्र हुए सम्मानित
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन
कार के उड़े परखच्चे: सिसवा-खड्डा मार्ग पर टला बड़ा हादसा, एयरबैग ने बचाई जान