सिसवा बाजार-महाराजगंज। सिसवा नगर पालिका Siswa Nagar Palika अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला जायसवाल व उनके पति गिरजेश जायसवाल पिछले 30 दिनों में लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर दो बार मुलाकात किया और सिसवा नगर पालिका क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के साथ ही विकास कार्यों में हो रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में कालिदास मार्ग स्थित उनके आवास पर 10 जुलाई सोमवार की देर शाम लगभग 7:00 बजे सिसवा नगर पालिका अध्यक्षा शकुंतला जयसवाल व उनके पति गिरजेश जायसवाल ने मुलाकात किया, इसके ठीक 30 दिन पहले भी 10 जून की शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में कालिदास मार्ग स्थित उनके आवास पर मुलाकात किया था।
Siswa Nagar Palika: President Shakuntala Jaiswal and Girjesh Jaiswal met CM Yogi twice in 30 days
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान सिसवा नगर पालिका अध्यक्षा शकुंतला जायसवाल व उनके पति गिरजेश जायसवाल ने नगर पालिका में हो रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी देने के साथ ही विकास कार्यों में हो रही समस्याओं को भी अवगत कराया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल व उनके पति गिरजेश जायसवाल ने बताया कि भाजपा सरकार विकास कार्यों पर तेजी से कार्य कर रही है और नगर पालिका क्षेत्र भी विकास कार्य तेजी के साथ हो रहा है, लेकिन कुछ लोगों द्वारा विकास कार्यों में अवरोध उत्पन्न किया जा रहा है, इस संबंध में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को अवगत कराया गया।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यह मुलाकात नगर पालिका क्षेत्र के विकास के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा, क्योंकि भाजपा की योगी सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
More Stories
Exclusive News – मुझे तो विश्वास ही नहीं हो रहा है, यहां की Police तो जादूगर है, जाने क्या था मामला
Gorakhpur News : खुशखबरी- गोरखपुर में गोवा और मुंबई के तरह कर सकेंगे मौज मस्ती, रामगढ़ताल में उतरा Parasailing Boat, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
Yogi Government Gives Big Gift – योगी सरकार ने होली से पहले राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा, जल्द जारी होगा आदेश