जौनपुर । सरपतहां थाना क्षेत्र के बसिरहां गांव की सरकारी राशन की दुकान के लाइसेंस को अनियमितता के आरोप में उपजिलाधिकारी शाहगंज ने तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया। गौरतलब है कि उक्त गांव के सरकारी राशन की दुकान में ग्रामीणों द्वारा कई बार अनियमितता की शिकायत की गई थी। ग्रामीणों द्वारा कोटेदार राम दिनेश बिन्द पर राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाया गया था ।सक्षम अधिकारी द्वारा प्रकरण की जांच के उपरांत उपजिलाधिकारी ने राशन की दुकान के अनुबंध पत्र की धनराशि जब्त करते हुए लाइसेंस निरस्त कर दिया।


More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात