PM Kisan Samman Nidhi Yojana, PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2023, PM Kisan Yojana 13th Installment Release Date 2023, PM Kisan Yojana 2023, PM Kisan Samman Nidhi Yojana Update, PM Kisan Yojana Update, Pm Kisan Samman Nidhi Yojana, Pm Kisan List 2023, PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment Release Update, PM Kisan Yojana 13th Installment Release Update
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल किसानों के खाते में तीन किस्त के माध्यम से 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। अब तक किसानों के खाते में कुल 12 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। वहीं कल भारत सरकार 13वीं किस्त जारी करेगी।
इस बात की जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 27 फरवरी को कर्नाटक के बेलगावी में दोपहर तीन बजे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त को जारी करेंगे।
PM Kisan Yojana 13th Installment Release Date 2023: Good news for farmers – Prime Minister will release 13th installment money in farmers’ accounts tomorrow
PM Kisan Yojana Helpline Number
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य देश के गरीब किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि से किसान खेती किसानी से जुड़े कई जरूरी कार्यों को कर सकते हैं। अगर आपके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त के पैसे नहीं आते हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इन नंबरों 155261 / 011-24300606 पर कॉल करके किस्त न आने की वजह जान सकते हैं।
अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपको योजना में अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। इसके लिए आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। यहां आप फॉर्मर्स कॉर्नर में न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के विकल्प का चयन करके स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana e-KYC Process
- इसके लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करना है।
- नेक्स्ट स्टेप पर फॉर्मर्स कॉर्नर में e-KYC के विकल्प का चयन करें।
- इसके बाद अपना आधार नंबर और ईमेज कोड दर्ज करना है।
- इस प्रक्रिया के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना होगा।
- अंत में आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है। इस तरह आप आसानी से योजना में अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं।
More Stories
New Update Related to Rs 2000 – काम की खबर: एक क्लिक में जानिए 2 हजार रुपये से जुड़ा ये नया अपडेट
Release Date of ‘Sky Force’ Announced : अक्षय कुमार ने देश की पहली एयर स्ट्राइक फिल्म ‘Sky Force’ की रिलीज डेट का किया ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में भरेगा उड़ान
Good News – खुशखबरी: 2000 रुपये के नोट को लेकर RBI ने जारी किया यह आदेश