July 21, 2024

UP One India

Leading Hindi News Website

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2023: किसानो के लिए बड़ी खबर- किसान यह काम जल्द कर ले पूरा, नहीं तो अटक सकती हैं 13वीं किस्त के पैसे, जानें कब आ सकती हैं 13वीं किस्त

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2023: किसानो के लिए बड़ी खबर- किसान यह काम जल्द कर ले पूरा, नहीं तो अटक सकती हैं 13वीं किस्त के पैसे, जानें कब आ सकती हैं 13वीं किस्त

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2023, PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment Update, PM Kisan Yojana 2023, PM Kisan Samman Nidhi Yojana Update, PM Kisan Yojana Update, Pm Kisan Samman Nidhi Yojana, Pm Kisan List 2023, Pm Kisan App, PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment Release Update, PM Kisan Yojana 13th Installment Release Update

केंद्र सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चला रही है। योजना के अंतर्गत सालाना 6 हजार रुपये किसानों को दिए जाते हैं, और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों के रुप में दिया जाता है। वहीं, अब 13वीं किस्त का इंतजार किसान कर रहे हैं। पर क्या आप जानते हैं कि कुछ काम ऐसे हैं, जिन्हें किसानों को करवाना जरूरी है? शायद नहीं, पर अगर वो ऐसा नहीं करवाते हैं तो किस्त के पैसे अटक सकते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2023: Big news for the farmers – the farmer should complete this work soon, otherwise the money for the 13th installment may get stuck, know when the 13th installment can come

तो चलिए जानते हैं कि किसान को क्या काम करना चाहिए
अगर आप चाहते हैं कि आपके किस्त के पैसे न अटके, तो ई-केवाईसी जरूर करवा लें। जो भी किसान इसे नहीं करवाता है, वो किस्त के लाभ से वंचित रह सकता है। सरकार की तरफ से पहले ही साफ किया जा चुका है कि योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।

ऐसे करवा सकते हैं
ई-केवाईसी आप दो तरीके से करवा सकते हैं। पहला योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर आप ओटीपी बेस्ड ई-केवाईसी करवा सकते हैं। इसके अलावा आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर भी इसे करवा सकते हैं।

अगर आप चाहते हैं कि आपके किस्त के पैसे न अटके, तो जल्द से जल्द भू-सत्यापन करवा लें। इसके लिए आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। अगर कोई लाभार्थी ये नहीं करवाता है, तो उसके किस्त के पैसे अटक सकते हैं।

कब आ सकती है किस्त?
योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी को 13वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जनवरी महीने में ही 13वीं किस्त आ सकती है। हालांकि, अभी इसको लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

error: Content is protected !!