July 23, 2024

UP One India

Leading Hindi News Website

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment List: ताजा अपडेट - पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त आज होगी जारी!

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment List: ताजा अपडेट – पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त आज होगी जारी!

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment Release Date, Pm Kisan Samman Nidhi Yojana , Pm Kisan List 2022 , Pm-Kisan Samman Nidhi Yojana List , Pm Kisan List 2022 , Pm Kisan Beneficiary List , Pm Kisan Farmer List 2022 , Pm Kisan App

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment List: पीएम किसान योजना की 12वीं किस्त का इंतजार कर रहे लोगों को सरकार की तरफ से जल्द बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। उम्मीद की जा रही है कि गांधी जयंती यानी आज सरकार की तरफ से यह किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, सरकार ने पीएम किसान सम्मान योजना PM Kisan Yojan की किस्त के ट्रांसफर की तारीख का ऐलान अभी तक किया नहीं है। बता दें, पिछले सरकार की तरफ से केन्द्र सरकार की तरफ से 9 अगस्त को पीएम किसान योजना की किस्त ट्रांसफर की गई थी, लेकिन इस बार अभी तक कोई अपडेट नहीं आई है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 12th Installment List: Latest Update – 12th installment of PM Kisan Yojana will be released today!

ऐसे चेक करें कि आपका नाम लिस्ट में है या नहीं?

  1. सबसे पहले पीएम किसान योजना कि आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  2. इसके बाद दाहिने साइड में फार्मर कॉर्नर पर जाकर ‘Beneficiary List’ पर क्लिक करें। या फिर https://pmkisan.gov.in/Rpt_BeneficiaryStatus_pub.aspx इस डायरेक्ट लिंक को भी ओपन कर सकते हैं।
  3. इसके बाद आप से कुछ जानकारी मांगी जाएगी, उसे सही-सही भरें।
  4. इसके बाद ‘get report’ पर क्लिक करें।
  5. आपके आस-पास के सभी लाभार्थियों का नाम दिख जाएगा, इसी लिस्ट में आप अपना नाम भी देख सकते हैं।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मोदी सरकार ने ई-केवाईसी अनिवार्य किया तो पीएम किसान की किस्त में देरी होने लगी। इसके अलावा राज्य सरकार अब गांव-गांव लाभार्थियों का फिजिकल वेरिफिकेशन भी करा रही है। ऐसे में आएफटी साइन नहीं हो पा रही। आएफटी साइन होने के बाद ही एफटीओ जेनरेट होता है और तय डेट पर किस्त किसानों के खातों में भेज दी जाती है।

जानें योजना की डिटेल
केंद्र सरकार ने साल 2019 में पीएम किसान योजना की शुरुआत की थी। योजना के तहत सरकार हर साल आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को 6000 रुपये देती है। ये रकम तीन समान किस्तों में दी जाती है। हर किस्त में 2000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं।

error: Content is protected !!