निचलौल-महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के खोनौली में ट्रक में पिकअप घुस गयी जिस में 7 लोग घायल हो गये, घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार निचलौल थाना क्षेत्र के खोनौली में मुख्य सड़क पर एक ट्रक खड़ी थी घने कोहरे की वजह से पीछे से आ रही एक तेज रफतार पिकअप जा घुसी, इस हादसे में पिकअप पर सवार 7 लोग घायल हो गये, हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगो की मदद से घायल राजेश,सलीम,सचिन, संजय, ऋषिमुनि, महिपाल, अब्दुल रहमान को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, इसमें कई की हालत गंभीर बतायी जा रही है।
पिकअप सवार कपड़े की खरीदारी करने खलीलाबाद जा रहे थे।


More Stories
विधायक पीएन पाठक ने टेकुआटार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा मांग पत्र
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न