महराजगंज। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार 8 से लेकर 12वीं तक के स्कूलों को खोलने के लिए एक आदेश जारी किया है जिसमे उन्होंने लिखा है कि कि सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 25 जनवरी 2022 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस तथा 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के आयोजन एवं उनसे संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों की पूर्व तैयारी के दृष्टिगत जनपद महराजगंज के कक्षा 8 से 12 तक के समस्त बोर्ड/माध्यम से संचालित विद्यालय/शिक्षण संस्थान दिनांक 22, 24, 25 व 26 जनवरी को खुले रहेंगे। उपरोक्त सभी कार्यक्रम कोरोना प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए आयोजित कराए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि 15 से 18 आयुवर्ग के समस्त छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया जा रहा है। अतः उक्त अवधि में सभी छुटे हुए छात्र-छात्राओं का कोविड टीकाकरण कराते हुए सभी विद्यालयों में शत-प्रतिशत टीकाकरण संपन्न करा लिया जाए।


More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील