महराजगंज। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में आज अज्ञात हमलावरों ने एक किन्नर पर हमला कर दिया, हमले में किन्नर को गंभीर चोटे आयी है, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुरंदरपुर पुलिस ने घायल किन्नर को सीएचसी बनकटी पहुंचाया, वही हमलावर फरार हो गये, यह घटना ग्राम पंचायत समरधीरा शुकहिया बाजार की है।
किन्नर पर हमला किसने और क्यों किया कारण का पता नही चल सका है, क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने अज्ञात हमलावरों की गिरफ्तारी व विधिक कार्यवाही के लिए एसएचओ पुरंदरपुर को निर्देशित किया।


More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात