सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा ब्लॉक सभागार मे बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग अंतर्गत मोबाइल वितरण कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक प्रेम सागर पटेल खण्ड विकास अधिकारी व पंचायत अधिकारी सहित ब्लाक के कर्मचारियों पर जम कर भड़के वही इनके स्थानान्तरण के लिए जिलाधिकारी से शिकायत करने की बात कही।
बताते चले आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरण कर टेक्नोलॉजी से जोड़ने का काम योगी सरकार द्वारा किया जा रहा है, इस योजना के तहत सिसवा ब्लाक सभागार मे बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग अंतर्गत मोबाइल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रेम सागर पटेल रहे और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों में मोबाइल तो बांटा लेकिन इस पूरे कार्यक्रम के दौरान खण्ड विकास अधिकारी व पंचायत अधिकारी सहित ब्लाक के कर्मचारियों गायब रहे, वही इस कार्यक्रम की जानकारी स्थानीय पत्रकारों को भी नही दी गयी थी ऐसे में विधायक प्रेम सागर पटेल जम कर भड़के और इनके स्थानान्तरण के लिए जिलाधिकारी से शिकायत करने की बात कही।
अब देखना है इनका स्थानान्तरण होता कि नही।


More Stories
विधायक पीएन पाठक ने टेकुआटार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा मांग पत्र
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न