महराजगंज। भारत नेपाल सीमा से सटे डांडा हेड के पास पुलिस और SSB 66 वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान एक युवक के पास से 90 लाख रुपए के कीमत की मादक पदार्थ हेरोइन बरामद कर उसे हिरासत में ले लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार की दोपहर लगभग 11 बजे सोनौली कोतवाली क्षेत्र के फरेंदी तिवारी गांव के पास भारत से नेपाल जा रहे एक संदिग्ध युवक को SSB के जवानो ने रोककर जांच किया तो छिपा कर रखा गया 90 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद कर उसे हिरासत में ले लिया, पकड़े गए युवक ने पुलिस को पूछताछ में अपना नाम इकराब खान निवासी वार्ड नंबर 8 सोनौली बताया है।
SSB ने एनडीपीएस की धारा में आवश्यक कार्रवाई के लिए मादक पदार्थ सहित युवक को सोनौली पुलिस के हवाले कर दिया है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सोनौली शशांक शेखर राय ने बताया कि पकड़े गए युवक के पास से 90 ग्राम हेरोइन बरामद कर उसके विरुद्ध धारा 8/22 / 23 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है।



More Stories
विधायक पीएन पाठक ने टेकुआटार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा मांग पत्र
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न