सिसवा बाजार- महराजगंज। नेपाल से कोठभार थानाक्षेत्र में खुलेआम मटर की तस्करी का खेल चल रहा है, इस राज को खोलने वाले सिसवा चौकी पर तैनात सिपाही शरद यादव को अनुशासनहीनता में लाइन हाजिर कर दिया गया है, शरद यादव ने का एक वीडियो रविवार की सुबह से वायरल हो रहा है, जिसमें इन्होने अपने ही चौकी प्रभारी प्रवीन सिंह पर नेपाल सीमा से मटर की तस्करी कराए जाने का आरोप लगाया है, सिपाही का यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
सिपाही शरद यावद ने वायरल वीडियो में साफ कहा है कि 30 अक्टूबर की रात पिकअप पर लदी तस्करी का मटर पकड़ा तो चौकी प्रभारी प्रवीन सिंह ने मटर छोड़वा दिया और गुस्साए चौकी प्रभारी ने उसे काफी फटकार लगाने के बाद उसके खिलाफ ड्यूटी में लापरवाही की रपट लिखा दी है, वैसे सिपाही के इस खुलासे वाले वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और मामले की जांच में शुरू हो गयी।
एसपी ने इस मामले की जांच निचलौल सीओ द्वारा करने की बात कही गयी और रविवार की शाम तक मामले का खुलासा करने वाले सिपाही शरद यादव को अनुशासनहीनता में लाइन हाजिर कर दिया गया।


More Stories
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात
Maharajganj News – बकरीद को लेकर कोठीभार थाने में पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील