सिसवा बाजार-महराजगंज। सिसवा मे नव वर्ष पर सिसवा महोत्सव का आयोजन किया गया जहां घंटो तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम तो हुए ही लेकिन इस बीच जब एसडीएम व सिसवा नगर पालिका प्रशासक मु0जसीम मंच पर चढ़े और दो लाइनों को गुनगुनाया तो दर्शकों के तालियों ने यह साबित कर दिया कि वह दो लाइने जो एसडीएम मु0जसीम ने पढ़ी वास्तव में दिल को छू लेने वाली थी।
सिसवा महोत्सव में एसडीएम व सिसवा नगर पालिका प्रशासक मु0जसीम बतौत अतिथि के रूप में आये थे, मंच पर उन्हे सम्मानित किया गया इस के बाद माइक को मु0जसीम ने थाम लिया और मैं पल दो पल का शायर हूॅं, पल दो पल मेरी हस्ती है, पल दो पल मेरी जवानी है, गाया तो दर्शकों की तालियों की ने यह साबित कर दिया कि उनके द्वार गुनगुनाये गये दो लाइनों ने सभी के दिल को छू लिया है।


More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न
Maharajganj News- नेशनल मानवाधिकार कमेटी के पदाधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी से की मुलाकात