सिसवा बाजार-महराजगंज। स्थानीय नगर स्थित श्रीरामजानकी मंदिर प्रांगण में आज सोमवार को प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज की तहसील इकाई की टीम द्वारा कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें दो सौ जरूरतमंदों में कंबल बांटा गया।
उन्होंने कहा कि सोमवार से क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया है। ऐसे में ज़रूरतमंदों में कंबल वितरण करना एक पुनीत कार्य है। उन्होंने अपने उद्बोधन में इस कार्यक्रम को आयोजित कराने हेतु मीडिया की सराहना की। इसके पूर्व विशिष्ट अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवती प्रसाद स्वर्णकार, प्रमोद जायसवाल, क्लब के जिलाध्यक्ष अमित त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, मनोज चौबे, शत्रुंजय सिंह, बृजेश गुप्ता, इंद्रकुमार शुक्ला, जियाउद्दीन, लालजी सिंह, बैजनाथ रौनियार, जितेंद्र वर्मा आदि अतिथियों का अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद दो सौ लोगों में अतिथियों द्वारा कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन उमेश ‘उमंग’ ने किया।


More Stories
विधायक पीएन पाठक ने टेकुआटार के विकास को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा मांग पत्र
“एक पेड़ माँ के नाम” – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज में किया गया वृक्षारोपण
Gorakhpur News – इग्नू अध्ययन केंद्र सेंट एंड्रयूज कॉलेज में छात्र परिचय कार्यक्रम संपन्न