परतावल- महराजगंज। अगर आप टाटा की नमक खा रहे हैं तो एक बार जरूर देखें कही वह नकली तो नही है, क्यो की परतावल में पुलिस ने छापेमारी कर 30 बोरा नकली टाटा नमक बरामद किया।
बताते चले श्यामदेउरवा पुलिस को टाटा नमक कंपनी के प्रतिनिधि डीपी सिंह ने इस कि शिकायत की, पुलिस को सूचना मिली कि परतावल बाजार में कुछ लोग टाटा की नकली नमक की पैकेट बना बाजार में बेच रहे हैं। इस शिकायत पर पुलिस ने परतावल से पनियरा मार्ग पर एक मकान में छापेमारी की।
पुलिस की छापेमारी के दौरान 30 बोरा नकली नमक, गुटखा, बड़ी इलायची, दालचीनी बरामद हुआ जिसे जब्त कर लिया गया।
SHO आनंद गुप्ता ने बताया कि टाटा नमक कंपनी द्वारा फर्जी नमक बनाने की शिकायत की गई थी। पुलिस टीम ने पहुंचकर छापेमारी की और दुकान बंद करा दी गई है, कार्रवाई की जा रही है।



More Stories
मेहनत का चमका सितारा: S.S. छात्र-छात्राओं के मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
एक्सीलेंस लाइब्रेरी ने मनाया अपनी सफलता का एक वर्ष, प्रतिभाशाली छात्र हुए सम्मानित
Gorakhpur News – सेण्ट ऐण्ड्रयूज कॉलेज के विधि विभाग में संविधान के 22 भागों पर आधारित चित्रों पर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन